एकार्बोस का उपयोग
Acarbose का इस्तेमाल टाइप 2 डायबिटीज में किया जाता है यह टाइप-2 डायबिटीज के वयस्क मरीजों में डाइट और एक्सरसाइज के साथ इस्तेमाल की जाती है जिससे ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके।
एकार्बोस कैसे काम करता है
एकार्बोस छोटी आंत में सक्रिय होता है, जहां यह जटिल शर्करा को ग्लुकोज जैसी सरल शर्कराओं में विखंडित करने के लिए जिम्मेदार ऐंजाइमों बाधित करता है। इससे आंत की शर्करा का पाचन मंद होता है और मुख्य रूप से भोजन के बाद रक्त में शर्करा के स्तर को घटाता है।
एकार्बोस के सामान्य दुष्प्रभाव
त्वचा पर लाल चकत्ते, पेट फूलना, पेट में दर्द, दस्त
Want to Know More
Read Our Editorial Policyएकार्बोस के लिए उपलब्ध दवा
एकार्बोस के लिए विशेषज्ञ की सलाह
- आपको ऐकार्बोज टैब्लेट्स का अधिकतम लाभ उठाने के लिए अपने डॉक्टर के सुझाए आहार का पालन करना चाहिए।
- ऐकार्बोज को भोजन से पहले थोड़े पानी के साथ अथवा मुख्य भोजन के पहले निवाले के साथ अंदर लेना चाहिए।
- ऐकार्बोज का इस्तेमाल गर्भवती महिलाओं में नहीं करना चाहिए, अथवा गंभीर लीवर रोग या किडनी की खराबी वाले रोगी अथवा जीर्ण आंत्रीय रोगों, कोलन अल्सर, सूजनकारी बाउल रोग, आंशिक आंत्रीय रुकावट से पीड़ित रोगियों में भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।



