एटोरिकॉक्सिब का उपयोग
Etoricoxib का इस्तेमाल दर्द के लिए किया जाता है।
एटोरिकॉक्सिब कैसे काम करता है
एटोरिकॉक्सिब एक गैर-स्टेरॉयड सम्बन्धी सूजन-रोधी दवा (नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग अर्थात् एनएसएआईडी) है जिसे कॉक्स-2 (COX-2) इनहिबिटर कहा जाता है। यह कुछ विशेष रासायनिक संदेशवाहकों को मुक्त होने से रोकता है जो दर्द और सूजन (लाल होना और फूलना) के लिए जिम्मेदार होते हैं।
एटोरीकोक्सिब, नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इन्फ्लामेटरी ड्रग्स (एनएसएआईडी) नामक दवाओं के एक समूह से सम्बन्ध रखता है। यह प्रोस्टाग्लैंडीन को रिलीज होने से रोकता है, जो ख़ास तौर पर शरीर में सूजन की जगह पर दर्द पैदा करने वाले केमिकल हैं।
एटोरिकॉक्सिब के सामान्य दुष्प्रभाव
फ्लू के लक्षण, खट्टी डकार, पेट दर्द, दस्त, पेरिफेरल एडीमा, पेट फूलना



